Home उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि विकास संस्थान द्वारा ‘अपने हाथों – अपने विकास’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा ‘अपने हाथों – अपने विकास’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम में स्थानीय युवा उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्वरोज़गार से जुड़े लोगों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और समाधान साझा किए। जिससे नीति-निर्माताओं को जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

देवभूमि विकास संस्थान एवं पर्यटक गृह आवास उद्यम सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई 2025 को जयहरीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में ‘अपने हाथों – अपने विकास’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमशीलता, स्वरोज़गार तथा नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि हरिद्वार से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, नवाचार, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण के ज़रिए ही वास्तविक विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने की।

संवाद कार्यक्रम में स्थानीय युवा उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्वरोज़गार से जुड़े लोगों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और समाधान साझा किए, जिससे नीति-निर्माताओं को जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा सफल उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुले मन से विचार रखे और अधिकारियों से संवाद स्थापित किया।

समापन भाषण में ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल देते हुए स्थानीय स्तर पर नवाचार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागियों में दिनेश रावत, कृति रावत, नम्रता कंडवाल, यशवंत सिंह, विक्की रावत, सोनिका रावत, सिद्धार्थ सेमवाल, उदय रावत जैसे प्रेरणादायक उद्यमियों के साथ-साथ ‘जय माँ काली’, ‘जय भैरों बाबा’, ‘ताड़केश्वर’, ‘रघुनाथ मंदिर मोहल्ला’, ‘ओम शांति’, एवं ‘उन्नति’ महिला स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा रोजगारपरक सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...