Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बैसाखी के दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

बैसाखी के दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

Lt Gen Gurmit Singh

देश में बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है लाखों लोगों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी और गंगा घाट के किनारे पुण्य की डुबकी लगाई। बैसाखी पर्व को लेकर हरिद्वार के होटल पहले से ही बुक हो चुके थे और लोग कल से यहां पहुंचना शुरू हो गये थे। आज सुबह होते ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का तांता लग गया और लोग पुण्य की डुबकी लगाने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने यहां पर पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं सुबह से ही हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बैसाखी की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘सभी को बैसाखी की बधाइयां। मेरी प्रार्थना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में हर्षोल्लास की भावना और सबके कुशलक्षेम को और बढ़ाये। सभी को सफलता और समृद्धि का वरदान मिले।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य के लोगों को बैसाखी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आप समस्त प्रदेशवासियों को समृद्धि एवं हर्षोल्लास के पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। नव चेतना, ऊर्जा व उत्साह का परिचायक यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव का संचार करें।

पिछले दो सालों से कोरोना के कारण लोग बैसाखी का पर्व सही तरीके से नहीं पा रहे थे लेकिन इस साल लोगों ने श्रद्धापूर्वक इस पावन पर्व में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान पुण्य भी किया और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...