Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीजीपी अशोक कुमार ने 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का रखा लक्ष्य
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

डीजीपी अशोक कुमार ने 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का रखा लक्ष्य

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एंटी ड्रग्स डे को लेकर हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसके फॉलोअप के लिए दोबारा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

नशा मुक्त देवभूमि और एंटी ड्रग्स डे को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस और सहयोगी विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों के साथ एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने पर मंथन हुआ।

उन्होंने बताया कि आगामी 5 जुलाई को फिर इस संबंध में फोलअप बैठक होगी। बता दें, ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई के लिए त्रिस्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है।

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) दोनों रेंज में काम करेगी। यह दोनों यूनिट नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की निगरानी में काम करेगी। एएनटीएफ ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई के साथ संपत्तियां भी जब्त कर सकेगी।

दोनों टास्क फोर्स कई स्तरों पर जागरूकता अभियान और नशे के जाल में फंसे लोगों को निकालने का भी काम करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...