Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली आखिरी लापता शख्स के मिलने तक चमोली में चलता रहेगा रेस्क्यू ऑपरेशन : DGP अशोक कुमार
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

आखिरी लापता शख्स के मिलने तक चमोली में चलता रहेगा रेस्क्यू ऑपरेशन : DGP अशोक कुमार

चमोली में चल रहे तलाशी एवं बचाव अभियान में सेना के जवान और तमाम एजेंसियों के लोग दिन-रात जुटे हुए हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि आपदाग्रस्त चमोली जिले में आखिरी लापता व्यक्ति के मिलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। इस समय अभियान रैणी गांव, एनटीपीसी के तपोवन प्रोजेक्ट और धौलीगंगा, अलकनंदा नदियों के किनारे निचले इलाकों में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

डीजीपी ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में सुरंग को साफ करने का काम पूरा हो सकता है। हालांकि आज टनल के भीतर पानी भरने से बचाव कार्य में थोड़ी मुश्किल आ गई है। जवान फौरन पंप का इस्तेमाल कर सुरंग से पानी निकाल रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। रैणी में अभी एक इलाका सर्च के लिए बाकी है।

Image

डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ ने बताया है कि गौरीकुंड के पास कुछ कुत्ते देखे गए हैं तो वहां एक टीम भेजी गई है। उत्तराखंड आपदा में अब तक 58 शव बरामद किए गए हैं। इसमें से 32 की शिनाख्त हो गई है। 146 लोगों की अब भी कोई खबर नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...