Home उत्तराखंड न्यूज़ सावन के पहले दिन ही बारिश से बेहाल हुई धर्मनगरी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

सावन के पहले दिन ही बारिश से बेहाल हुई धर्मनगरी

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया था, वो सटीक साबित हुआ। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है और आज सावन का पहला सोमवार है।

सावन का महीना शुरू होते ही धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की परेशानी बारिश बढ़ा रही है। आज सुबह से ही हरिद्वार में मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के कारण हरिद्वार में जगह-जगह जल भराव हो गया है। हरिद्वार के व्यस्ततम चौराहे रानीपुर मोड और भगत सिंह चौक पर कई कई फीट पानी भर गया। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए दूर दूर से कांवड़िये पहुंच रहे हैं। उन्हें भी जलभराव के कारण परेशानी हो रही है। जगह जगह जलभराव होने के कारण कांवड़ियों को पैदल चलने के साथ ही दूसरी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा गाड़ियों को निकालने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी को भी पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें रानीपुर मोड पर बारिश के दौरान कई फुट पानी भर जाता है। बरसात के दौरान पानी दुकानों में भी घुस जाता है। जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। ज्वालापुर में भी मूसलाधार बारिश के चलते पीठ बाजार में भी सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर इतना पानी भर गया कि बच्चे उसमें रबर ट्यूब डालकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। हर साल होने वाली इस परेशानी का अभी तक नगर निगम, जिला प्रशासन कोई हल नहीं खोज पाया है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, जल भराव को लेकर कोई भी समाधान नहीं खोज पाया है।

हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हरिद्वार में कांवड़ियों ने हरिद्वार में आना शुरू हो गया है। आज जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर मां गंगा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना। इस दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी व एसएसपी ने मां गंगा की पूजा अर्चना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...