Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून से हिंडन एयरपोर्ट और लुधियाना के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून से हिंडन एयरपोर्ट और लुधियाना के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू

देहरादून से हिंडन एयरपोर्ट और लुधियाना शहर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर और लुधियाना आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून से हिंडन एयरपोर्ट और लुधियाना शहर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए 19 सीटर जहाज ने ट्रायल सफल रहने के बाद विधिवत सेवा शुरू कर दी। इससे दिल्ली एनसीआर गजियाबाद, नोएडा और उद्योग नगरी लुधियाना-भठिंडा आदि आसपास के शहरों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार ने उड़ान योजना के तहत एयर कनेक्टिविटी से बचे क्षेत्रों को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें चीन सीमा से लगे सीमांत जिले पिथौरागढ़ को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग की गई। गौरतलब रहे कि यहां कोरोना से पहले 9 सीटर जहाज चल रहा था, जो कोरोना के बाद से बंद हो गया था। ऐसे में सरकार ने केंद्र को नए सिरे से प्लान बनाकर भेजा था। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति देते हुए फ़्लाइंगविंग कम्पनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।

फिलहाल अभी पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट पर कुछ काम बाकी है, ऐसे में तब तक कम्पनी ने देहरादून से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा तथा पंजाब के महत्वपूर्ण शहर लुधियाना, भठिंडा को जोड़ने के लिए गत 6 सितंबर से जौलीग्रांट से एनसीआर के नजदीक गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल तथा लुधियाना के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लुधियाना के बाद 15 सितंबर से भटिंडा के लिए उड़ान सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। इन तीन हवाई सेवाओं का संचालन बिग चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिसमें 19 सीटर चार्टर विमानों का उपयोग किया जाएगा।
ऐसा होगा किराया

देहरादून से हिंडल एयरबेस तक पहुंचने में लगभग 50 मिनट का समय लगेगा और इसका प्रति व्यक्ति किराया 2544 रूपये होगा और हिंडन एयरबेस से लुधियाना का किराया 2098 रूपये प्रति व्यक्ति होगा। देहरादून से लुधियाना का किराया लगभग 5000 रूपये होगा तथा यहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है।

टिकट की बुकिंग जौलीग्रांट एयरपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर और बिग चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी किया जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...