Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण पर की गई चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण पर की गई चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला डेयरी विभाग द्वारा जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर की अध्यक्षता में सुमाड़ी में महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, भू्रण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, खुद स्वावलंबी बने और महिला स्वयं का विकास कैसे करें आदि विषयों पर चर्चा की गई।

आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गीता गोरपा ने महिला स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने महिलाओं से उनके बच्चियों की प्रतिभाओं को निखारने और खेलकूद में भागीदारी करने की अपील की।

पशु चिकित्सक डॉ. पूजा द्वारा महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के साथ ही पशुओं के पालन व रख-रखाव तथा बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष हरेंद्र पाल ने कार्यक्रम के आयोजन एवं उपस्थित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान महिला समूह की 160 से अधिक महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्रबंधक विजया नेगी, बसंती राणा, हरीश सेमवाल आदि का सहयोग रहा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...