Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क उपकरणों का वितरण, टाटा मोटर्स ने भी चिकित्सा विभाग को दो वैक्सीन वैन दी
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क उपकरणों का वितरण, टाटा मोटर्स ने भी चिकित्सा विभाग को दो वैक्सीन वैन दी

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए एवं आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं सभी जिलों में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में कार्य कर रही है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स द्वारा चिकित्सा विभाग को 2 वैक्सीन वैन दी गई एवं हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैशाखी, 500 कंबल का निशुल्क वितरण किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...