Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी का ऐलान जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा तुंगनाथ महोत्सव, मक्कू में खुलेगा स्वास्थ्य केंद्र
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

सीएम धामी का ऐलान जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा तुंगनाथ महोत्सव, मक्कू में खुलेगा स्वास्थ्य केंद्र

पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदार के आंचल में बसे भू-भाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ो तीर्थ यात्री यहां के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते है। उन्होंने भगवान तुंगनाथ के धाम एवं शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शांति मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आगामी 5 नवंबर को श्रीकेदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा तथा चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है तथा राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है तथा आंगनबाड़ी कार्यत्रियो के मानदेय में जल्द कार्यवाही की जायेगी। तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव तथा मक्कू गांव में स्वास्थ्य केंद्र लने की घोषणा की।

कृर्षि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश भाजपा सरकार में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में घस्यारी जैसी योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने मक्कू गांव को आईएमए विलेज बनाने की घोषणा की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...