Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वच्छता अभियान के तहत सफाई को पुनाड़ गदेरे में उतरे जिलाधिकारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

स्वच्छता अभियान के तहत सफाई को पुनाड़ गदेरे में उतरे जिलाधिकारी

उत्तरायणी के अवसर पर जनपद में शुरू हुए कार्याक्रमों के श्रृखला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर डाट पुल समेत पुनाड़ गदेरे में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्वंय फावड़ा एवं तलवार उठाकर गदेरे से झाड़िया साफ की और प्लास्टिक कचड़ा एकत्रित किया। अभियान के तहत करीब पांच टन कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी मठ-मंदिरों एवं घाटों में विशेष सफाई अभियान एवं भजन गायन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सफाई अभियान में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने भी योगदान दिया।

जिलाधिकारी ने किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण

स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने डाट पुल, बाजार से लेकर बेलनी वार्ड तक पैदल निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं कि सड़क के फुटपाथ पर किसी भी दुकानदार का सामान बाहर न रहे एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए। ऐसा होने की स्थिति में संबंधित पर आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सड़क किनारे पड़े बोल्टर, बोर्ड, कूड़ा सहित अनावश्यक सामाग्री को हटवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बस अड्डे पर संचालित मीट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवसायियों को साफ- सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने एवं दुकानों के बाहर सामान न रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नियमों का पालन न करने एवं दुकानों के आगे कूड़़ा फैलाने पर चालान की कार्यवाई की गई। जिलाधिकारी ने बस अड्डे के समीप लंबे समय से बंद पड़े रेड क्रास के स्टोर रूम को दो दिन के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए।

खुले में शौच करने वालों की अब खैर नहीं

निरीक्षण के दौरान हिलांस आउटलेट के पास एक युवक को खुले में शौच करता देख जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश नगर पालिका को दिए। शौच कर रहे युवक का मौके पर ही दो हजार रूपये का चालान काटा गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करता हुआ या गंदगी करता हुआ पाया जाता है तो उन पर सख्त कार्यवाई की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...