Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कारण आई दरारों के अध्ययन के लिए किया समिति का गठन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

डीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कारण आई दरारों के अध्ययन के लिए किया समिति का गठन

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद गढ़वाल के अन्तर्गत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाईन परियोजना की निर्माणाधीन टनल के समीप स्थित गांवों में आये मकानों की दरारों के कारणों के अध्ययन हेतु एक समिति का गठन किया है।

गठित समिति द्वारा 10 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 को तहसील पौड़ी के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम सौड़ एवं तहसील श्रीनगर के अन्तर्गत स्थान खन्दूखाल (ग्राम जनासू, चिलगढ़ तल्ला, चिलगढ मल्ला) तथा 12 फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक तहसील श्रीनगर के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पुराना श्रीनगर, कोठड़, श्रीकोट गंगानाली, स्वीत, दिखोल्यूॅ, डुंगरीपंथ, पंथ लग्गा डुंगरीपंथ, बागवान लग्गा चोपड़ा एवं ग्राम ढामक में संयुक्त निरीक्षण किया जायेगा।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में गठित समिति में आकाश जोशी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर, अजयवीर सिंह उपजिलाधिकारी श्रीनगर, डॉ डी.पी. कानूनगो मुख्य वैज्ञानिक सीबीआरआई रूड़की, डॉ मनोजित सामंत प्रधान वैज्ञानिक सीबीआरआई रूड़की, डॉ देबदत्त घोष वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई रूड़की, विजय डंगवाल जियोलॉजिस्ट आर.वी.एन.एल ऋषिकेश तथा रवि नेगी उपनिदेशक, भू-वैज्ञानिक, खनिकर्म इकाई गढवाल को समिति का सदस्य नामित किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...