Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को माहवार पेयजल के कार्यो को पूर्ण होने के प्लान बनाकर उसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कहा कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पेयजल को समय-समय पर खंडवार समीक्षा करने के निर्देश भी दिये।

डीएम ने पेयजल निगम पौड़ी, कोटद्वार व श्रीनगर तथा जल संस्थान पौड़ी व कोटद्वार से पूर्व में जल जीवन की समीक्षा बैठक में जल संयोजन को दिये गये लक्ष्य की जानकारी ली। जिसमें मार्च, 2023 तक जनपद में जल संयोजन (एफएचटीसी) के कुल 18,644 को लक्ष्य मिले, जिसके सापेक्ष विभागों द्वारा लक्ष्य से अधिक 18734 (शत प्रतिशत) जल संयोजन के कार्य को पूर्ण किया गया।

जनपद में पेयजल संयोजन की कुल 2764 योजनाएं है, जिनमें से 2714 में कार्य वर्तमान में गतिमान हैं तथा शेष 50 में शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल संयोजन में विद्यालयों के 52 लक्ष्य मिले, जिसमें से 16 पूर्ण हो चुके हैं तथा आंगनबाड़ी के 86 में से 29 कार्य पूर्ण हुए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को समय पर पूर्ण करें।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एसके रॉय, कोटद्वार संतोष उपाध्याय, पेयजल निगम से वीरेंद्र भट्ट, आशीष मिश्रा, अजय बेलवाल, दिशा नौटियाल सहित कनू प्रिया, एसएस भट्ट, प्रियान कुकरेती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...