Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी, कहा मूलभूत समस्याओं का तत्परता से संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जाए
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी, कहा मूलभूत समस्याओं का तत्परता से संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जाए

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग तथा गांव में पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था को दूरस्थ करने की मांग इसके साथ ही मुख्य सड़क मार्ग से गांव के पैदल मार्ग को भी ठीक कराने की मांग साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों को किये जा रहे नुकसान के लिये घेरबाड़ की भी मांग की गयी।

उन्होंने गांव में सौर ऊर्जा द्वारा लगायी गयी खराब स्ट्रीट लाईटों को बदलवाने। गांव में प्राचीन मन्दिर डूब क्षेत्र में आने के कारण मन्दिर को गांव में किसी अन्य उचित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की गयी। साथ ही पुराने क्षतिग्रस्त पुल को भी ठीक करने की मांग की, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीणों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हाईड्रम योजना के तहत लघु सींचाई द्वारा गांव के लिये पेयजल व्यवस्था की गयी थी। उक्त योजना डूबक्षेत्र में होने से पानी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। जिस हेतु ग्रामीणों ने हाईड्रम योजना को सुचारू करने की मांग की गयी।

मयूर दीक्षित ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्थ करते हुये कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं ग्राम चौपाल के दौरान रखी गयी हैं, उन मूलभूत समस्याओं का तत्परता से संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जायेगा। उन्होंने गांव को सड़क मार्ग से जोडने के लिये लोनिवि के अधिकारी को इस संबंध में पूर्ण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। पेयजल व्यवस्था को जल जीवन योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सूचारू करने के लिये जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गांव के पैदल मार्ग को मनरेगा योजना से दूरस्थ करने व ग्रामीणों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के लिये घेरबाड़ के लिये खण्ड विकास अधिकारी जखोली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

डीएम ने सौर उर्जा द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाईटों को भी संबंधित विभाग द्वारा तत्परता से ठीक करवाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आंगनबाडी में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी प्राप्त करते हुये बच्चों को नियमित टी.एच.आर उपलब्ध कराये जाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मनरेगा द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...