सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो जिलाधिकारियों के तबादले किये हैं वहीं एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सीएम के सचिव सहित औद्योगिक विकास, उद्योग, एमएसएमई और निवेश आमंत्रित करने का टास्क संभाल रहे विनय शंकर पाण्डेय पर और ज्यादा भरोसा जताते हुए उन्हें गढ़वाल मंडल का कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इससे पहले गढ़वाल मंडल के कमिश्नर का पद सुशील कुमार के पास था जो हाल ही में सेवानिवृत हुए हैं।
इसके अलावा रूद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित को टिहरी का जिलाधिकारी और टिहरी के डीएम सौरभ गहरवार को रूद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इस बात की जानकारी अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने दी।



Thanks