Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रगतिशील किसान के फॉर्म हाउस पहुंचे डीएम, डेयरी एवं उद्यानीकरण का किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

प्रगतिशील किसान के फॉर्म हाउस पहुंचे डीएम, डेयरी एवं उद्यानीकरण का किया निरीक्षण

जनपद के प्रगतिशील किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के टेमरिया निवासी प्रगतिशील किसान कपिल शर्मा के फॉर्म हाउस पहुंचकर उनके द्वारा डेयरी एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने प्रगतिशील कृषक कपिल शर्मा का फॉर्म हाउस का निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा डेयरी, पशुपालन, मत्स्य, कुक्कुट एवं सब्जी उत्पादन में बेहतर ढंग से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनहें बधाई देते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसानों द्वारा उद्यानीकरण एवं पशुपालन के क्षेत्र में कड़ी मेहनत एवं लगन से बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है जिसमें इनके द्वारा लगभग 8-10 लागों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य कृषकों को भी इनसे प्रेरणा मिलेगी और किसानों की आय को दुगुनी करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत कर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को भी रोका जा सके इस दिशा में शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसान को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जिस भी योजना में सहयोग एवं धनराशि की आवश्यकता होगी उसके लिए उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड स्तर से मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याकारी योजनाओं की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों से तत्परता से करते हुए उनका लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसान कपिल शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा लगभग 50 नाली भूमि में सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है जिसमें बंदगोभी, मटर, आलू, प्याज, लहसून आदि एवं पशुपालन में 14-15 पशु भी रखे हैं जिसमें डेयरी का कार्य किया जा रहा है तथा पॉल्ट्री एवं तीन तालाबों में मत्स्य पालन भी किया जा रहा है तथा उनके द्वारा 8-9 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सब्जी में लगभग 3 से 4 लाख रुपए की वार्षिक आय हो रही है। इसके अलावा भविष्य में किसानों को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि आने वाले पर्यटक यहां आकर कृषि व उद्यानीकरण के कार्यों को भी करीब से देख सकें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...