Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में चल रही तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में चल रही तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में किए जा रहे कार्यों का गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कुंड गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए जिन स्थानों पर पैच एवं डामरीकरण के कार्य किए जाना है उन्हें शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में जो भी मरम्मत कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए है कि केदारनाथ धाम में शौचालय का जो भी निर्माण कार्य किया जाना है उन कार्यों को तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे इस के लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा घोड़े खच्चरों को गरम पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान एवं उरेडा द्वारा जो भी अवशेष कार्य करने शेष रह गए है उन कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण कर लिया जाए।

केदारनाथ धाम में आवासीय व्यवस्था हेतु स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जाने वाले टेंट को तहसील कर्मचारियों को डिमार्केशन करने निर्देश दिए ताकि संबंधित व्यक्ति द्वारा टेंट लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जीएमवीएन को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो भी टेंट कॉलोनी बनाई जा रही है उस पर शीघ्रता से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे उन्होंने डीडीएमए को निर्देश दिए है कि हेलीपैड में सुरक्षा के दृष्टि गत जो भी बैरिकेडिंग का कार्य किया जाना है उसे तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए तथा यात्रा मार्ग के जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नही लगाई गई है उन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाना सुनिश्चित करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी एमआरपी तैयार की जानी है एवं उनमें को भी सुविधा एवं व्यवस्थाएं की जानी है उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए दस दिन से कम का समय ही अवशेष रह गया है। इसके लिए जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं करनी अवशेष रह गई है उन्हें यथा शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, उरेड़ा, लोनिवि, पशु पालन, सुलभ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...