Home उत्तराखंड न्यूज़ डॉ धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

डॉ धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान

उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिये दिया गया। डॉ रावत पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिये दिया गया। डॉ रावत पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पदमश्री प्रेमचंद शर्मा आदि लोगों को मिल चुका है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार एवं विशिष्ट कार्य किये हैं।

उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को वर्ष 2022 के शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें समिति द्वारा डॉ रावत को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ धन सिंह रावत ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान और पुरस्कार बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदान किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वह छात्र जीवन से हमेशा समाज के लिये संघर्षरत रहे हैं और उन्हें यह प्रेरणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस से मिली। डॉ रावत ने बताया कि सूबे के अंतिम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एवं शिक्षा की अलख जगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां आगामी जुलाई माह में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जायेगी। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों को अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिये जा रहा है। अब तक साढ़े सात लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

राज्य के दुरस्त क्षेत्रों के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, हाल ही में केदारनाथ से 352 मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। डॉ रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने पर समिति की प्रशंसा की। कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि उत्तराखंड में डॉ धन सिंह रावत एक ऐसे नेता हैं जो लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने के साथ ही एक सच्चे जनसेवक भी हैं। जिन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास कार्य तो किये ही हैं साथ ही पूरे प्रदेश में भी सक्रिय भागीदारी निभाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने सभी विभागों में जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्य किये हैं। विशेषकर उच्च शिक्षा विभाग में उन्होंने अभूतपूर्व एवं नवाचार प्रयोग किये जो कि सफल रहे। डॉ रावत की इसी कार्यप्रणाली को देखते हुये समिति ने इस वर्ष का उत्तराखंड शौर्य सम्मान उनको देने का निर्णय लिया। इसी के साथ डॉ रावत पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिनको समिति द्वारा इस सम्मान के लिये चुना गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...