भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलवा

भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलवा

उत्तराखंड में बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चमोली जिले के सिमली बाजार में 11 घरों और 6 दुकानों में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है।

चमोली जनपद में एक सितंबर की सायं से लगातार बारिश जारी है। कर्णप्रयाग ब्लाक के सिमली बाजार में अतिवृष्टि के कारण 11 घरों और 06 दुकानों में मलबा आने से नुकसान हुआ है। वही दो वाहन मलबे में दबे है। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिमली में अवरुद्ध मोटर मार्ग को सुचारू कर लिया गया है। आवासीय भवनों और दुकानों से मलबा हटाने का काम जारी है।

जनपद में अवरूद्व कर्णप्रयाग-थराली-ग्वादम और कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पाण्डुवालखाल मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू कर लिए गए है। जबकि कई जगह अवरुद्ध कर्णप्रयाग-चमोली-बद्रीनाथ और जोशीमठ-मलारी-नीति मोटर को यातायात के लिए सुचारू करने का काम जारी है। इसके अलावा जनपद में 40 अन्य ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है। जिनको सुचारू करने का काम जारी है।

गोपेश्वर विद्युत वितरण खंड में सोनला-बछेर की ओर विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण 12 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत सिमली में 11 केवी विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण 40 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हैं। वही नारायणबगड़ क्षेत्र में डुंगी फीडर आने वाली विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 32 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू है।

जनपद में वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो तहसील नंदानगर, चमोली और पोखरी में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसील चमोली में 49.8 मिमी, जोशीमठ में 15 मिमी, कर्णप्रयाग में 43 मिमी, पोखरी में 40 मिमी, गैरसैंण में 16 मिमी, थराली में 15 मिमी और नंदानगर में 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जनपद की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

मौसम विभाग द्वारा अगले एक सप्ताह तक जनपद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जनपद वासियों को बारिश के दौरान नदी नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहते हुए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this