Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ने से मच गई अफरा-तफरी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ने से मच गई अफरा-तफरी

आज सुबह एक घटना घटी जब सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझते यह हाथी इन लोगों के पीछे दौड़ पड़ा यह सब लोग यहां मार्निंग वॉक कर रहे थे। यहां पर राहगीर भी जा रहे थे एक स्कूटी से जा रही एक लड़की का हाथी ने पीछा किया और उस युवती को हाथी ने दौड़ा दिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान उस लड़की को कोई चोट नहीं आई।

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

लोगों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।

हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास किया तब हाथी उनके पीछे दौड़ा। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हाथी दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को सूचना जरूर दें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...