Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार में शुरू हुआ रोजगार मेला, 1900 से अधिक युवाओं ने द्वारा किया रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार में शुरू हुआ रोजगार मेला, 1900 से अधिक युवाओं ने द्वारा किया रजिस्ट्रेशन

पौड़ी जनपद के विधानसभा कोटद्वार में आयोजित विशाल रोजगार मेला का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। कोटद्वार के देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में केंद्र व राज्य सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से राज्य स्तरीय विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 से अधिक टेक्निकल एवं नानटेक्निकल कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं के इंटरव्यू लिये। कई कपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट ही नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

 

कोटद्वार के रोजगार मेले आई.टी बीपीओ, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, बैंकिंग, कंसल्टिंग, रिटेल, टेलिकॉम जैसे सेक्टर्स की 74 कंपनियों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वह कोटद्वार के युवाओं के रोजगार और उनके विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भी आभार व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत कोटद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा राज्य के युवाओं हेतु समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार मेलों का मुख्य उद्देश्य नियोजकों तथा युवाओं को एक मंच पर लाना है ताकि उद्योगों को कुशल कामगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हित में एक सराहनीय प्रयास है। इस मेगा जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों जैसे फार्मा, सूचना प्रौद्योगिकी, टूरिज्म एवं हास्पिटेलिटी, मैन्यूफैक्चरिंग, सेक्योरिटी तथा सर्विस सेक्टर आदि से सम्बन्धित प्रतिष्ठित कम्पनियाँ भाग ले रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के समेकित प्रयासों तथा रोजगार परक नीतियों एवं कार्यक्रमों को धरातल पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में जहां देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार व दिल्ली एनसीआर की लगभग 70 प्रतिष्ठित कम्पनियां इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही है। कहा कि युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है युवाओं का विकास होगा तो निश्चित ही राज्य और देश प्रगति करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से रोजगार लेने का लाभ लेने के लिए आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने चयन कर रही कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरक्षण किया।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारी ने बताया की रोजगार मेले में लगभग 1900 से अधिक युवाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इस अवसर पर स्किल डेवलपमेंट डायरेक्टर उत्तराखंड हरवीर सिंह, एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला, मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला, राजेश त्रिपाठी, हरी सिंह पुंडीर, सुभाष पांडे, कुलदीप रावत, सुरेंद्र सिंह आर्य, नीरू बाला खंतवाल, मंजू जखमोला, कमल नेगी आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...