फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल

फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल

हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद फरार चल रहा कैदी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है। आरोपी हरियाणा में हत्या के मामले में साथियों सहित उम्रकैद की सजा काट रहा था। जो पैराल मिलने के बाद कई साल से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे थाना बहादराबाद पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस बहादराबाद लोहे के पुल से होते हुए नहर पटरी मार्ग पर पहुंची तो उसे रानीपुर झाल से पहले लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर सामने से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस को अपनी तरफ आता हुआ देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास जाने पर पास ही झाड़ियां में एक तमंचा देसी 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

घायल व्यक्ति को चारों तरफ से घेरकर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विनोद उर्फ विक्की राजपूत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा बताया। बताया कि वर्ष 2007 में हमारे गांव में ही नसीब पुत्र गौरम रहता था जिसकी मेरे भाइयों और हमसे रंजिश चली आ रही थी। जिसका मैने एवं मेरे भाई अशोक पुत्र रामपाल, विनोद पुत्र रामपाल, कुलदीप पुत्र आजाद, रमेश पुत्र कला ने मिलकर 2007 में मर्डर कर दिया था।

मैं तब से रोहतक जेल में बंद था तथा सितंबर 2023 में अपने माता-पिता की देखभाल के लिए 21 दिन की पैरोल पर छूटकर आया था। मुझे पैरोल मिली और मैं भाग कर कई जगह पर अपनी पहचान बदलक-बदल के रह रहा था और अभी कुछ दिन पहले हरिद्वार आकर दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। आज मुझे लगा कि शायद पुलिस को मुझ पर शक हो गया है और पुलिस मुझे पकड़ने आ रही है इसलिए अपने बचने एवं भागने के लिए मैंने तमंचे से फायर कर दिया। घायल बदमाश से दो फर्जी आईडी भी बरामद की गयी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this