Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हिम तेंदुओं के बारे में उत्तराखंड से आई गुड न्यूज
उत्तराखंड न्यूज़

हिम तेंदुओं के बारे में उत्तराखंड से आई गुड न्यूज

हिल मेल ब्यूरो, चमोली

हिमालय की जैव विविधता को लेकर उत्तराखंड से शुभ समाचार मिले हैं। यहां हिम तेंदुआ, जिन्हें हम अंग्रेजी में स्नो लेपर्ड कहते हैं, उनका कुनबा बढ़ रहा है। जी हां, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने आसपास के इलाकों में 12 हिम तेंदुए होने के सबूत दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि इन दुर्लभ जीवों को आसानी से देख पाना मुश्किल होता है। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए हफ्तों इंतजार करते हैं।

ऐसे में चमोली जिले में स्थित नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व ने जो आंकड़े जुटाए हैं, वह वन्य प्रेमियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। इस इलाके में पिछले कुछ समय में हिम तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। रिजर्व में 12 हिम तेंदुए मौजूद होने के सबूत भी प्राप्त हुए हैं। करीब 3 हिम तेंदुए तो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। फूलों की घाटी में बर्फ के ऊपर दो हिम तेंदुओं के फुट प्रिंट मिले हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले इनकी तस्वीरें ली गई थीं लेकिन अब वनकर्मियों ने अपनी आंखों से इन्हें देखा है।

गौरतलब है कि इस इलाके की समुद्रतल से ऊंचाई 11480 फीट है और 630 वर्ग किमी के दायरे में 12 हिम तेंदुओं का पाया जाना हिमालय की जैव विविधता के लिए शुभ संकेत है। वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वनकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है। वनकर्मियों ने गश्त के दौरान हिम तेंदुओं की आवाजें भी सुनी हैं। अभी इलाके में बर्फ है इसलिए ट्रैप कैमरों से चिप नहीं निकाली गई है। कुछ समय बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...