Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 9 से 12 मार्च तक आयोजित होगा पंतनगर विश्वविद्यालय में किसान मेला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

9 से 12 मार्च तक आयोजित होगा पंतनगर विश्वविद्यालय में किसान मेला

आज पंतनगर विश्वविद्यालय में किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 115 वां अखिल भारतीय किसान मेला 9 से 12 मार्च 2024 को विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा। समिति के सदस्य सचिव एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा द्वारा बैठक का संचालन किया गया। बैठक में किसान मेला के सलाहाकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में किसान मेले से संबंधित कई बिन्दुओं जैसे किसान मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु समितियों का निर्धारण, मेले में किसान गोष्ठी के दौरान दिये जाने वाले वैज्ञानिकों के व्याख्यान, विभिन्न शोध केन्द्रों पर किसानों का भ्रमण, प्रगतिशील कृषकों को सम्मान, स्टाल धारकों को पुरस्कार वितरण, मेले के सफल आयोजन हेतु प्रस्तावित बजट इत्यादि पर चर्चा की गयी। बैठक में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकगण, संयुक्त निदेशक एवं संबंधित संकाय सदस्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...