हरिद्वार में महिला होमगार्ड बबली रानी वीआईपी घाट के पास हाईवे पर यातायात नियंत्रण कर रही थी। तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ बबली के पास आया और उसने 7 युवकों द्वारा फोन चोरी करने की सूचना दी।
बबली के आवाज़ लगाने पर युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। बबली ने भी अपनी जान की परवाह किये बिना उनके पीछे-पीछे पुल से नीचे छलांग लगा दी और एक आरोपी को दबोच लिया और चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया।

महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया और इसकी सूचना रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज ने कहा पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ताकि, अन्य को भी गिरफ्तार किया जा सके।
उसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बहादुरी के लिए उन्हें कमांडेंट जनरल, होमगार्डस द्वार होमगार्ड्स डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।


Leave a comment