Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 51 लोग पॉजिटिव… 400 पहुंचा आंकड़ा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 51 लोग पॉजिटिव… 400 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में मंगलवार दोपहर दो बजे तक 51 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 51 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 400 हो गया है। सबसे ज्यादा 14 केस टिहरी जिले में आए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ से 14, नैनीताल से 10, हरिद्वार से 5, देहरादून से 3, अल्मोड़ा से 3, ऊधमसिंह नगर से दो लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस समय 329 एक्टिव केस हैं। अब तक 64 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से चार लोगों की जान भी गई है।

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में मुंबई से लौटे 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें आठ युवक 18 मई और दो युवक 20 मई को लौटे थे। नैनीताल में भी हालिया दिनों में लौटे 10 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले। इनमें नैनीताल निवासी आठ लोग 21 मई को महाराष्ट्र से और एक अन्य युवक 20 मई को दिल्ली से लौटा था।

No photo description available.

सीएम बोले, जागरुकता के लिए ज्यादा हो सोशल मीडिया का इस्तेमाल

इस बीच, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के संबंध में जनजागरूकता के लिए सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। समय-समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी आमजन को होना जरूरी है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई आमजन के सहयोग से जीती जा सकती है। इसके लिए कोविड-19 को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, इसका व्यापक प्रचार हो। साथ ही सरकार की व्यवस्थाओं के प्रति जनता से फीडबैक भी निरंतर लिया जाए। सोशल मीडिया इसका उपयुक्त प्लेटफार्म है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के साथ ही सरकार द्वारा जन कल्याण से संबंधित जो भी गतिविधियां चलाई जा रही हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से सभी सूचनाएं आम जन को उपलब्ध हो। प्रदेशवासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, उनकी जानकारी ग्रासरूट तक पहुंचे। सूचना प्रेषण का सोशल मीडिया प्रभावकारी माध्यम है, इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। परंतु सूचनाओं का यह प्रेषण एकतरफा न हो, लोगों से मिल रहे फीडबैक को भी सरकार और शासन तक पहुंचाया जाए। सोशल मीडिया पर जो भी महत्वपूर्ण सुझाव मिलते हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...