Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सूचना विभाग के पांच अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी, सीएम धामी के दिल्ली दौरे के दौरान भी अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सूचना विभाग के पांच अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी, सीएम धामी के दिल्ली दौरे के दौरान भी अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले ही सूचना भवन में अधिकारियों के साथ 5 घंटे तक बैठक की थी और इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई थी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये जिससे कि इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच सके और वह इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने 13 जिलों में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व जिलों में विभागीय कार्यों की निगरानी के लिए पांच अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये सभी नोडल अधिकारी अपने अपने जिलों का समय-समय पर दौरा कर स्थानीय मीडिया से समन्वय बनाएंगे। सूचना विभाग के ये अधिकारी गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल में भी बैठा करेंगे। अक्सर ये बात सामने आती रही है की देहरादून को छोड़कर अन्य जिलों के विभागीय काम सही समय पर पूरे नही हो पाते हैं और इसी को देखते हुए सूचना महानिदेशक ने अब अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग के जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है वह इस प्रकार से हैं। अपर निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल एवं नैनीताल, संयुक्त निदेशक कलम सिंह चौहान को रूद्रप्रयाग और चमोली, संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव को बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार और उप निदेशक रवि विजारनियां को उधम सिंह नगर, चंपावत एवं अल्मोड़ा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय एवं प्रचार-प्रसार के कार्यों को प्रभावी ढंग से सम्पादित करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय के लिए अपर निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, के.एस. चौहान और उप निदेशक, रवि बिजारनियां समय समय पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

उपरोक्त अधिकारी सम्बन्धित जनपदों में सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं / नीतियों के प्रचार-प्रसार के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा स्थानीय मीडिया से समन्वय बनायेंगे। साथ ही सम्बन्धित जिला सूचना अधिकारियों एवं जिला सूचना कार्यालयों के कार्यों का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे। उपरोक्त अधिकारी चक्रीय क्रम में महानिदेशक कार्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में 15 दिन में एक बार उपस्थित होते हुए उक्तानुसार कार्य सम्पादित करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...