Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल पौड़ी में लोकपर्व इगास की धूम, लोकगीतों और थड़्या-चौंफला नृत्य ने बांधा समां
पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में लोकपर्व इगास की धूम, लोकगीतों और थड़्या-चौंफला नृत्य ने बांधा समां

पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक विरासत से जुड़े लोकपर्व इगास का आयोजन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। आयोजन का मुख्य उद्देश्य इगास पर्व की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को लोकमय बना दिया। जय गढ़ गोरिल, जागृत समिति और जय गढ़ कंडोलिया के सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लोकनायक माधो सिंह भंडारी के लोकगीतों की धुन पर कलाकारों ने थड़्या और चौंफला नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति की खूबसूरती को मंच पर जीवंत किया। पारंपरिक धुनों और लोकनृत्यों ने दर्शकों को पहाड़ की पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने जनपदवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इगास केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी को भी पारंपरिक त्योहारों, लोकगीतों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को समझ सकें।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय महिलाओं ने भी इगास पर्व के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद मनाया जाने वाला इगास पहाड़ की विशिष्ट लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। समय के साथ नई पीढ़ी को इन परंपराओं से परिचित कराना जरूरी हो गया है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

महिलाओं ने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व सामूहिकता, आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन गांवों और शहरों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बनाए रखने में सहायक हैं।

कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, सभासद अरविंद रावत, संस्कृतिकर्मी मनोज रावत अंजुल, केशर सिंह असवाल, बकुल रावत, संस्कृति विभाग से सरिता सिंह, प्रेमचंद ध्यानी और इंद्रमोहन चमोली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

श्रीनगर में सीएम धामी ने शुरू की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...

श्रीनगर के तरुली गांव में गुलदार का हमला, घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक...

पाबौ में मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल बने राजेंद्र चमोली, सात तालाबों में कर रहे उत्पादन

जिले के पाबौ विकासखंड के बिडोली गांव निवासी राजेंद्र चमोली ने मछली...