Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जी-20 सम्मेलन में आये विदेशी मेहमानों का उत्तराखंडी संस्कृति में हुआ स्वागत
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

जी-20 सम्मेलन में आये विदेशी मेहमानों का उत्तराखंडी संस्कृति में हुआ स्वागत

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1ः30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचें। जिसमें से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 4, नाइजीरिया से 1, फ्रान्स से 2, इटली से 2, यूएसए से 2, कोरिया से 1, यूनाइटेड किंगडम से 5, जापान से 1, स्पेन से 1, साउथ अफ्रीका से 4, ऑस्ट्रेलिया से 1, नीदरलैण्ड से 1, कनाडा 2, सऊदी अरब से 3, ब्राजील से 1, चाईना से 2 से प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि यूरोपियन संघ के 3 सदस्य रामनगर पहुंचें।

मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के पन्तनगर पहुंचने पर स्वागत किया। इसके पश्चात कुमाऊंनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी प्रतिनिधि पहाड़ी टोपी एवं कल्चर से अभिभूत एवं खुश नज़र आए। मेहमानों द्वारा पहाड़ी सांस्कृति आधारित छोलिया नृत्य एवं कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लेते हुए, कुछ प्रतिनिधि इन लम्हों को अपने मोबाइल्स में कैद करते हुए एवं सेल्फी लेते हुए नज़र आए तो कुछ प्रतिनिधि कुमाऊनी संगीत की धुन पर नृत्य करने से खुद को नहीं रोक पाए और संगीत पर जमकर थिरके।

प्रतिनिधियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

प्रतिनिधियों के लंच की व्यवस्था स्थानीय होटल रेडीशन ब्लू में की गई थी, जिसमें पहाड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अपराह्न 3ः30 बजे डेलीगेट्स ने रामनगर के लिए प्रस्थान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...