Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा जंगल की आग ने ली बुजुर्ग की जान, आग बुझाने गए थे जंगल
अल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़

जंगल की आग ने ली बुजुर्ग की जान, आग बुझाने गए थे जंगल

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में खाईकट्टा के पास जंगल में भीषण आग लग गई। वहां के ग्रामीण लोग देर रात तक जंगल की आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाते हुए एक ग्रामीण व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका आधा शरीर आग में जलकर खाक हो गया।

बीते कुछ समय से राज्य के कई जगलों में लगातार आग धधक रही है। कहीं जगह पर आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। कुछ जगहों पर बारिश होने के कारण आग बुझ गई लेकिन कहीं अभी भी जंगलों में भीषण आग लगी है। ऐसे में ग्रामीण लोग स्वयं जाकर आग बुझाने का प्रयत्न कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसी ही स्थिति खाईकट्टा के जंगल में हुई। जहाँ आग बुझाते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में खाईकट्टा के पास जंगल में भीषण आग लग गई। वहां के ग्रामीण लोग देर रात तक जंगल की आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाते हुए एक ग्रामीण व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका आधा शरीर आग में जलकर खाक हो गया।

वही बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट धनियाकोट के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। आग हवाओं के साथ आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग को आबादी क्षेत्र में बढ़ता देख ग्रामीणों ने वन विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। क्षेत्र के कृपाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जंगल में लगी आग को बुझाने में लगी रही। कहा कि आबादी में पहुंचने से पहले आग को बुझा लिया गया। जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई थी। वहीं, जंगल व सड़कों पर एक बार फिर पिरूल गिरने से वनाग्नि का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठकर जंगलों को बचाने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

देर रात सड़क किनारे जंगल में लगी आग

हल्द्वानी मार्ग के नैनागांव से लगे जंगल में बुधवार देर रात आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बुधवार की देर रात्रि नैना गांव के समीप सड़क से नीचे आग लग गई। जंगल में आग फैलने पर वाहन चालकों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद देर रात्रि मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ किशोर जोशी ने बताया कि फायर फाइटर्स व वन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...