Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किए बद्रीनाथ के दर्शन
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

भगत सिंह कोश्यारी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल की पूजा और दर्शन किए। साथ ही दोनों राजनेताओं ने महालक्ष्मी मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चल रही शारदीय नवरात्रि पूजा पांडाल में पहुंच कर मां मां दुर्गा के दर्शन कर आर्शीवाद भी लिया। मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित नवरात्रि दुर्गा पुजारी आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, आशीष उनियाल आदि मौजूद थे।

बद्रीनाथ दर्शन के बाद पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने देश के प्रथम गांव माणा पहुंचकर स्वर्गारोहिणी मार्ग पर महारानी द्रौपदी सहित पांच पांडवों की मूर्ति स्थापना और स्वर्गारोहिणी द्वार के उद्घाटन तथा विश्व शांति घंटी स्थापना समारोह में भी प्रतिभाग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...