पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने निर्दलीय विधायक के बयान पर सभी विधायकों की चुप्पी पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने निर्दलीय विधायक के बयान पर सभी विधायकों की चुप्पी पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस विधायक ने यह सवाल उठाया वह न तो विश्वसनीय है, न ही अनुभवी है न ही उन्हें उत्तराखंड के सरोकारों से कोई लेना देना है। लेकिन विधानसभा में सवाल उठाया गया है जो सदन की कार्रवाई का हिस्सा बना है ऐसे में उनसे प्रमाण लिए जाने चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के सरकार गिराने के षड्यंत्र पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विधानसभा के भीतर निर्दलीय विधायक ने सरकार गिराने सरीखे बयान देकर उत्तराखंड का मखौल उड़ाया है। यह गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में सभी विधायकों ने चुप्पी क्यों साध ली। इसे लेकर जनता सवाल पूछ रही है। विधानसभा अध्यक्ष को भी इस बयान की जांच करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी स्थित एक डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बातचीत में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सीएम रमेश पोखरीयाल निशंक द्वारा सदन में विधायक उमेश कुमार पर दिए गए बयान का पूरी तरह से समर्थन ही नही किया बल्कि कहा कि निशंक पिछले 35 वर्षों से संसदीय लोकतंत्र की समझ रखते और उनका विराट अनुभव है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि किसी भी विधायक ने न सदन के अंदर न बाहर इसका कोई खंडन किया। यह संसदीय लोकतंत्र के लिए घातक है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि जिस विधायक ने यह सवाल उठाया वह न तो विश्वसनीय है, न ही अनुभवी है न ही उन्हें उत्तराखंड के सरोकारों से कोई लेना देना है। लेकिन विधानसभा में सवाल उठाया गया है जो सदन की कार्रवाई का हिस्सा बना है ऐसे में उनसे प्रमाण लिए जाने चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड के विश्वास को खंडित करने का कार्य किया।

पूर्व मुंख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने इंटेलिजेस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि खुफिया तंत्र क्या कर रहा है, उन्होंने सरकार के संज्ञान में यह मामला लाया है या नहीं, इसका पटाक्षेप होना चाहिए। अच्छा होता कि विधानसभा अध्यक्ष इस बारे में विधायक से साक्ष्य मांगती। इससे प्रदेश के 70 विधायकों की साख पर सवाल उठाया है। इस पर सरकार को भी जवाब देना चाहिए।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने ओबीसी आरक्षण मामले पर विधायक मुन्ना सिंह द्वारा लिए गए स्टेंड की सराहना की और उन्हें विधायी मामलों को इनसाईक्लोपीडिया भी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार बढे हैं। इसके लिए सख्त कानून बनना चाहिए। हालांकि अपराध करने वाले पकड़े जा रहे हैं, पर अपराधियों में खौफ होना चाहिए उन्हें दबंगयी से कुचला जाना चाहिए। जैसा बगल के प्रदेश यूपी में अपराधियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस को पुलिस का काम करना चाहिए, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की व कहा कि युवा, महिलाओं, गरीब हो सभी के लिए योजनाएं बनी है। जिनके पास घर नहीं है उनके पक्के घर का सपना साकार होगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना में विशेष प्रावधान किया गया। वहीं सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना शुरू की व उनकी मांग पूरी की। पर्वतीय राज्यों सहित उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार ने बजट में विशेष प्राविधान किया है जो महत्वपूर्ण है।

भू-कानून पर उन्होंने कहा कि इसका मॉडल बनाया जाना चाहिए कि कैसा भू-कानून होना चाहिए। विधायक मुन्ना सिह चौहान ने जो सवाल उठाया वह निश्चित ही गंभीर विषय है, वह प्रदेश के ऐसे विधायक है, जिन्हें विषयों की गहरी जानकारी है। यह सवाल उत्तराखंड के युवाओं व आने वाली जनरेशन के लिए जरूरी है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष का विशेष धन्यवाद कि उन्होंने यह मामला प्रवर समिति को सौंपा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, विजय रमोला, मदन मोहन शर्मा, राजेंद्र रावत, अरविंद सेमवाल, रजत अग्रवाल, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, सतीश ढौडियाल, मीरा सकलानी, अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कुलडी स्थित डेंटल क्लीनिक का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कर्णवाल परिवार को बधाई दी और कहा कि मसूरी में दंत रोगी इसका लाभ लेंगे। इस मौके पर डा. सृष्टि सहित परिजन शैलेंद्र कर्णवाल, मनमोहन कर्णावल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, अर्जुन कैंतुरा, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शमशेर सिंह पुंडीर, सहित बडी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this