Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन

इस असवर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर माधो सिंह भंडारी के विशेष प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज इसी प्रकार के कार्यों के करने की आवश्यकता है। क्योंकि आज समय के अनुसार शस्त्र और शास्त्र दोनों की जरूरत है। बृजभूषण गैरोला ने समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा समिति को अपनी ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

शूरवीर सिंह सजवाण ने सभी धर्मों, वर्गों व वर्णों को मतभेद भुलाकर एकता के साथ सामाजिक उन्नति के लिए प्रयास करने पर बल दिया। धीरज सिंह नेगी एवं किशन सिंह भंडारी ने समिति की ओर से सभी आगन्तुओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह पुण्डीर एवं रणजीत सिंह कैन्तुरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में अन्य जनपदों की क्षत्रिय कल्याण समिति व संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अंत में वीर शहीद टीकम सिंह नेगी असिस्टेंट कमांडेंट आईटीबीपी की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थिति अतिथियों एवं आगन्तुओं हेतु समिति द्वारा सहभोज का व्यवस्था की गई थी। जिसका सभी लोगों ने आंनद लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...