Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रीनगर में पॉलीटेक्निक के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वालसरोकार

श्रीनगर में पॉलीटेक्निक के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम पौड़ी को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में भवन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने निदेशालय परिसर में अशोक, रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया।

तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा की पॉलिटेक्निक में विभिन्न तकनीकी कोर्स रखे गए हैं व अन्य पॉलिटेक्निक में भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। कहा की पॉलिटेक्निक पूर्ण करने के बाद नौजवान युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े, जिससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकेंगे। सुबोध उनियाल ने कहा कि लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए मेहनत करनी जरूरी है। जिससे लक्ष्य प्राप्त होकर गांव का ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकोगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्त पॉलिटेक्निकों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 72 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षणरत है। कहा कि प्रदेश के 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को मॉडल पॉलिटेक्निक के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें देहरादून, काशीपुर, खटीमा, नैनीताल, श्रीनगर व नरेंद्र नगर शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकीकृत तकनीकी कॉलेज खोला जाएगा, जिसमे समस्त व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने पॉलिटेक्निक की चार दिवारी हेतु 20 लाख की घोषणा भी की।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का दूसरे नंबर पर श्रीनगर का पॉलिटेक्निक है, जहां पठन पाठन के क्षेत्र में विभिन्न तरह की सुविधा छात्र छात्राओं को दी गई है। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से श्रीनगर पॉलिटेक्निक में रिक्त पदों पर भर्ती व राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में विभिन्न तकनीकी कोर्स शामिल करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन की तीसरी डोज अवश्य लगाएं। कहा कि 30 सितंबर तक वैक्सीनेशन की तीसरी डोज लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अटल आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। कहा कि अटल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख तक का फ्री इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर डीआईजी गढ़वाल राज गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, निदेशक तकनीकी शिक्षा हरि सिंह, उपनिदेशक/प्रधानाचार्य एसके वर्मा, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवनीत कटारिया, एई अरविंद सुंडली सहित अन्य अधिकारी व छात्र उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...