Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून आईटीबीपी DG ने लाइब्रेरी और ऑफिसर्स मेस की रखी नींव, जवानों के साथ 35 किमी पैदल मार्च
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

आईटीबीपी DG ने लाइब्रेरी और ऑफिसर्स मेस की रखी नींव, जवानों के साथ 35 किमी पैदल मार्च

उत्तराखंड के मसूरी स्थित ITBP अकादमी में लाइब्रेरी और ऑफिसर्स मेस की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सोमवार को आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने इसकी नींव रखी। एक विशेष कार्यक्रम में उनके आधारशिला रखने के साथ ही कार्य शुरू हो गया। इस दौरान नीलाभ किशोर, आईजी एन फ्रंटियर और अकादमी के निदेश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

इससे पहले आईटीबीपी के डीजी देसवाल आज तड़के मसूरी में आईटीबी अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों और असिस्टेंट कमांडेंट ट्रेनी के साथ 35 किमी वॉक पर निकले।

आपको बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स के जवान हर चुनौती का सामने करने के लिए तैयार रहते हैं। हिमवीरों की एक टुकड़ी इन दिनों दिनरात चमोली आपदा में लापता लोगों की तलाश में जुटी है। तपोवन टनल में बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसमें ITBP की बड़ी भूमिका है।

 

चमोली आपदा में किस गांव से कितने लोग लापता, कितना नुकसान…. सरकार ने दिया हर अपडेट

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles