कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जैसे ही देहरादून में रायपुर के ग्राम सरखेत में बादल फटने की सूचना मिली उन्होंने तुरन्त ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को गति प्रदान करने और आधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल रात को भारी बारिश हुई सरकेत में कई मकान क्षति हो गये। 60 से अधिक पशु इसमें मारे गये हैं कई गाडियां को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि मैं सुबह से घटनास्थल पर हूं तथा राहत और बचाव कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा हूं। सरखेत में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य जारी है। अत्यधिक वर्षा के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

गणेश जोशी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण मालदेवता में मार्ग बाधित होने के कारण आगे का रास्ता पैदल ही तय किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गांव के कुछ घरों में पानी घुसने से मकानों को नुकसान हुआ है। ईश्वर की कृपा से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मैंने सीएम धामी से आग्रह किया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए तो उन्होंने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की और हेलीकॉप्टर के द्वारा दिनेश कैंथुरा, उनकी माता सोंधी देवी और उनकी पत्नी सुनीता को देहरादून के मैक्स अस्पताल भिजवाया गया ताकि उन्हें त्वरित एवं उचित उपचार मिल सके। इनके इलाज में जो भी खर्चा आयेगा वह सरकार वहन करेगी।

सीएम धामी ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की और कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनको सरकार हर सम्भव मदद करेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि अपनी सुरक्षा के लिए अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा नदी एवं बहाव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं।


Leave a comment