लॉकडाउन में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर

लॉकडाउन में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर

मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अहम निर्देश दिए हैं। किसानों, ट्रक ड्राइवरों और कोरोना से प्रभावित अन्य लोगों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। सीएम ने कोविड-19 के बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा भी की।

लॉकडाउन के चलते रिश्तेदारी या किसी अन्य वजहों से उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि अलग-अलग कारणों की वजह से फंसे लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद ग्रीन कैटेगिरी के जिलों में जाने की इजाजत दी जाए। कोरोना संकट की समीक्षा के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक के दौरान सीएम ने कई अहम निर्देश दिए।

राज्य के बाहर से आए 14 दिन पूरे तो जा सकते हैं घर

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य के बाहर से आए ऐसे लोग जो क्वारंटीन में 14 दिन रह लिए हैं, स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें भी घर भेज दिया जाए। सीएम ने किसानों, आम आदमी की समस्याओं, विवाह के आयोजन, उद्योगों समेत तमाम विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने-अपने जिले की परिस्थिति के हिसाब से सभी जिलाधिकारी आम आदमी की समस्याएं दूर करने में मानवीय और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं।

पढ़ें: देहरादून में तबलीगी जमात से जुड़े 2 और लोग कोरोना पॉजिटिव

किसानों के हित में फैसला

उन्होंने कहा कि आम और लीची के मौसम को देखते हुए किसानों के हित में फैसले लिए जाएं और इसे खरीदने वाले ठेकेदारों को जरूरी चिकित्सा जांच के बाद आने-जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि मटर की खेती करने वाले किसानों के हित में फ्रोजन मटर की प्रोसेसिंग करने वाले उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही सीएम ने जिलाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करें।

सीएम रावत ने आगे कहा कि शादी विवाह में दूल्हा और दुलहन दोनों के पक्षों की व्यावहारिकता देखें। उन्होंने कहा कि विवाह के लिए केंद्र सरकार के सामाजिक दूरी व अन्य निर्देशों का अनुपालन करते हुए अनुमति प्रदान की जाए।

रिवर्स माइग्रेशन पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने गर्मी और सर्दी के मौसम में प्रदेश के सीमांत जनपदों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में माइग्रेट होने वाले लोगों के आवागमन, पशुओं को चारा-पानी, गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश में हजारों लोगों ने रिवर्स माइग्रेशन किया है, लॉकडाउन के बाद भी इनकी संख्या और बढ़ सकती है, इसके लिए एक प्रोफॉर्मा तैयार किया गया है जिसमें उनकी दक्षता आदि का पूरा विवरण तैयार किया जाना है। इसके लिए 30 हजार आवेदन भेजे जा चुके हैं। यह प्रक्रिया भविष्य की योजना तैयार करने में मददगार हो सकेगी। जिलाधिकारी अपने जनपदों में इसका भी ध्यान रखें।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों से जनपद में मेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ ही उनके प्रशिक्षण पर ध्यान देने को कहा ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप कृषि और उससे संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संचालन की व्यवस्था की जाए। माइग्रेट लेबरों के हित में उद्योगों से समन्वय कर उनकी आवश्यकता के दृष्टिगत उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि माइग्रेट कैम्पों में नियमित रूप से हेल्थ चेकिंग व उनके मनोबल को बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए वन विभाग के जिन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, उन्हें वनों में आग से बचाव आदि कार्यों के लिए कार्यमुक्त करें। उनके स्थान पर पीआरडी स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यक सामान लेकर जाने वाले ट्रक ड्राइवरों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, सचिव स्वास्थ्य नितेश झा, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सचिव पेयजल अरविंद ह्यांकी, सचिव कृषि आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव खाद्य सुशील कुमार एवं पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारियों से चर्चा की।

3 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

3 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this