Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आई एक अच्छी खबर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आई एक अच्छी खबर

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 2000 के करीब पहुंच रहे हैं। सरकार मानकर चल रही है कि अभी कोरोना के मामले और आ सकते हैं इसलिए अस्पतालों के स्तर पर तैयारी पुख्ता रखी गई है। इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य आंकड़ों से एक अच्छे संकेत मिले हैं....

उत्तराखंड में 15 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद से अब तक आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। तबलीगी जमात के लोगों के बाद जब देश के कोने-कोने से प्रवासी घर लौटने लगे तो एक ही दिन में 200 मरीज भी आ गए थे लेकिन अब शुभ संकेत मिल रहे हैं। जी हां, अच्छी खबर यह है कि नए मरीजों की संख्या घटी है और उससे ज्यादा लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं यानी रिकवरी रेट बेहतर हुई है।

सोमवार को कुल 26 नए मामले सामने आए लेकिन उससे तीन गुना 78 लोग अस्पतालों से ठीक होकर अपने घरों को चले गए। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामले 1848 हो चुके हैं। इनमें से 1191 लोग यानी करीब 65 प्रतिशत लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। इस समय राज्य के अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 619 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पढ़ें: 4 किमी चढ़ाई करने पर आता है नेटवर्क, कैसे पढ़ें बच्चे?

मृतकों का आंकड़ा देखें तो अब तक कोरोना से संक्रमित 26 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12 संक्रमित मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। सोमवार को 1047 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, इनमें 26 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुरक्षा के तमाम उपायों के बाद भी कोरोना योद्धा संक्रमित हो रहे हैं। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक नर्स समेत छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन बाहर जा चुके हैं।

टिहरी, नैनीताल और पौड़ी में तीन-तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी कुछ दिन पहले मुंबई से लौटे थे। रुद्रप्रयाग में कोरोना के तीन नए मामले हैं। ये पूर्व में संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए थे। बागेश्वर में फरीदाबाद और दिल्ली से लौटे दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। हरिद्वार में दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति मूल रूप से चमोली का रहने वाला है। पिथौरागढ़ में भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक तीन माह की बच्ची भी है। बच्ची की मां पहले ही कोरोना पॉजिटिव है। दोनों आइसोलेशन में हैं। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में दिल्ली से लौटे एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह से देखें तो हर रोज लगभग हर जिले में मामले बढ़ रहे हैं।

पढ़ें: पहाड़ के सपूत को मिला चीन के साथ लगती सीमाओं की निगरानी का जिम्मा

सोमवार को कोरोना संक्रमित लोगों के ठीक होने का चार्ट देखें तो सबसे ज्यादा 54 मामले टिहरी गढ़वाल से हैं। देहरादून से 9, चमोली से पांच, उधमसिंहनगर से 5, बागेश्वर से 4 और पौड़ी से एक संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हो गया है। सरकार की कोशिश है कि अब कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए और मृत्यु दर को बिल्कुल कम कर दिया जाए।

कोरोना के खिलाफ जंग के बीच दुकानों आदि को खोलना भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए सख्त एसओपी जारी की गई है। नाई की दुकानों और स्पा आदि में कोरोना फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि रोज दुकानों को सैनिटाइज करना होगा। जो लोग काम करेंगे वे मास्क, फेस शील्ड ग्लव्स आदि पहने रहेंगे। कंटेनमेंट जोन के लिए बिल्कुल अलग नियम हैं। वहां के लोग इन दुकानों पर काम नहीं कर सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...