Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड की इन महिलाओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय और Netflix में बनाई शोर्ट फिल्म
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड की इन महिलाओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय और Netflix में बनाई शोर्ट फिल्म

उत्तराखंड की इन महिलाओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय और Netflix में बनाई शोर्ट फिल्म
New Delhi: Union Minister of I&B Anurag Singh Thakur felicitates Padma Shri Basanti Devi during the launch of ‘Azadi ki Amrit Kahaniyan’, a short video collection in collaboration with Netflix, in New Delhi on Tuesday, April 26, 2022. Tribune Photo: Mukesh Aggarwal

उत्तराखंड की इन महिलाओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय और Netflix में बनाई शोर्ट फिल्म

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (आई एंड बी) ने आज 26 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के सहयोग से बनाई गई एक लघु वीडियो श्रृंखला ‘आजादी की अमृत कहानियां’ लॉन्च की। यह शोर्ट फिल्म सीरीज ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है, जो 15 अगस्त 2022 में  देश की आज़ादी के 75 पूरे होने पर मनाया जा रहा है | 

इस सीरीज के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय और नेटफ्लिक्स ने साथ काम किया है , जिसमें देश भर की सात साहसी महिला को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने साहस से समाज की कुरूतियों को तोड़ कर पुरे देश को प्रेरणा दे रहीं हैं

इन सात महिलाओं में उत्तराखंड से कोसी नदी और जंगलों के बचाव में एक अभियान चलाने वाली पद्मश्री बसंती देवी हैं

https://www.facebook.com/watch/?v=332854122269840

और बागेशवर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम नौटियाल शामिल हैं, जिन्होंने मीलों पैदल चलकर सभी को टीका लगाने के लिए जी तोड़ महनत की | 

‘आजादी की अमृत कहानियां’ में उत्तराखंड की जाबांज महिलाओं को जिस तरेह सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सलाम किया उससे प्रदेश की मातृत्व शक्ति और ताकत मिलेगी पहाड़ो को जगाए रखने के लिए |

देश के अन्य राज्यों से ‘आज़ादी की अमृत कहानी’ में वर्ष 2017 में पांच दिनों में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुश्री अंशु जामसेनपा, भारत की प्रथम महिला फायर फाइटर सुश्री हर्षिनी कान्हेकर, भारत में मिसाइल परियोजना का नेतृत्व करने वाली प्रथम महिला वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस, तन्वी जगदीश और आरोही पंडित जैसे नायिका शामिल हैं |

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...