Home उत्तराखंड न्यूज़ डीजीपी अशोक कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

डीजीपी अशोक कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की माताजी सावित्री गर्ग का निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज स्वर्गपुरी आश्रम, पुलिस लाइन के सामने, रेसकोर्स, देहरादून में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में दिवंगत माताजी सावित्री गर्ग को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर माननीय मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव उत्तराखंड एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव पंकज पाण्डेय, महानिदेशक खनन बृजेश कुमार संत, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, आर्मी के जनरल, आईएमए और सब एरिया के कमांडर, नौसेना के एडमिरल, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, सहित उत्तराखंड शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...