Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी ‘लाड़ली महोत्सव 2023’ के तहत चमोली तपोवन में भव्य आयोजन
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

‘लाड़ली महोत्सव 2023’ के तहत चमोली तपोवन में भव्य आयोजन

सेवा इंटरनेशनल का कार्य देवभूमि उत्तराखण्ड में भी दूरस्थ गांवों में ख़ुशहाली लाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ चलायी जा रही हैं, इसी तारतम्य में किशोरियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘लाड़ली महोत्सव 2023’ चमोली तपोवन में स्थानीय संस्थाओं गढ़वाल क्षेत्र के समाज की सहयोग से भव्य आयोजन किया गया ।

हज़ारों की संख्या में किशोरियों ने परंपरागत वेश भूषा में तख़्तियाँ लेकर घोष वाद्य के साथ उदघोष करते हुए प्रकृति संरक्षण संवर्धन पर जागरूकता रैली निकाली गई ।किशोरियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जैसे कि रंगोली, मेहंदी, कबाड़ से जुगाड़, स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, पोषण आहार, पर्यावरण संबंधी विषयों पर कार्यशालाएँ संपन्न हुई । देश भर से आये स्वयसेवियों ने किशोरियों को नई नई जानकारी कार्यशालाओं के माध्यम से दी ।

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लाड़ली महोत्सव में उत्साह और उमंग के साथ किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी विशेषकर गढ़वाली परंपराओं को दर्शाता फैशन शो मनमोहक रहा। लाड़ली महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ भरत पाठक, राष्ट्रीय संयोजक, गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हुआ। स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नंदिता पाठक ने अपनें सारगर्भित उद्बोधन में उत्तराखंड की शान, पर्यावरण रक्षक चिपको आंदोलन की प्रमुख स्वर्गीय गोरा बाई जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की किशोरियों की भूमिका पर प्रकाश डाला ।

मुख्य अतिथि डॉ भरत पाठक ने कहा कि यह लाड़ली महोत्सव भविष्य में गढ़वाल महोत्सव बने और उत्तराखंड की लोक संस्कृति, सभ्यता, परम्परायें, रीति रिवाज,  ख़ान पान, रहन सहन के संरक्षण संवर्धन में इस महोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हिमालय से निकलने वाली छोटी बड़ी नदियों की संरक्षण एवं संवर्धन की बात कही।

सेवा उत्तराखण्ड के प्रमुख तारक राम नें सहयोग करनें वाली सभी संस्थाओं एवं व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो चरण सिंह केदार खंडी, विशिष्ट अतिथि गणेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी जोशी मठ मोहन जोशी एवं सरकारी विभाग के सभी अधिकारियों नें वृक्षारोपण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, दिन भर चली प्रतिस्पर्धाओं में जीते हुए प्रतिभागियों को पाठक दंपत्ति द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया ।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट
उत्तरकाशी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...