हुनर ऐसा, आप भी कहेंगे वाह! शहर से गांव आकर किस्मत बदलने वाले आज के अर्जुन की कहानी

हुनर ऐसा, आप भी कहेंगे वाह! शहर से गांव आकर किस्मत बदलने वाले आज के अर्जुन की कहानी

शहरों में दिन-रात एक कर कंपनियों में काम करने वाले बहुत से युवा ऐसे हैं, जो जितनी मेहनत करते हैं, उस हिसाब से उन्हें मेहनताना नहीं मिलता। फिर भी गांवों में कोई रुकना नहीं चाहता है। पढ़िए उत्तराखंड के एक युवा की कहानी जो शहर से गांव लौट आया और आगे जो किया वो पूरा प्रदेश देख रहा है…

हाथों का हुनर ऐसा कि देखने वाला देखता रह जाए। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के धारी तहसील स्थित चहोटा गांव के अर्जुन सिंह बिष्ट स्वरोजगार के साथ ही एक नेक काम कर रहे हैं। हस्तशिल्प क्षेत्र में वह स्वरोजगार करते हैं। उन्होंने 5-6 साल बाहर नौकरी की। वहां उन्होंने पाया कि प्राइवेट क्षेत्र में काम ज्यादा करना पड़ता था और उस हिसाब से पैसा नहीं मिलता है। ऐसे में उन्होंने वापस उत्तराखंड लौटने का प्लान बनाया।

गांव आकर उन्होंने कुछ अलग करने के बारे में सोचा। हिल-मेल से बातचीत में अर्जुन ने कहा कि यहां मेरी नजर पड़ी कि चिड़िया तेजी से विलुप्त हो रही हैं। पहले घर ऐसे बनते थे कि चिड़िया अपने घर बना लेती थीं पर अब लिंटर पड़ रहे हैं तो चिड़िया के घोसला लगाने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में मैंने बर्ड हाउस बनाना शुरू किया। चिड़िया भी हमारे बर्ड हाउस में अपना ठिकाना बनाने लगीं।

कुछ गौरेया संगठन और पर्यटन विभाग ने मदद की। अब हम डेकोरेटिव आइटम भी बना रहे हैं। इससे स्वरोजगार तो हो ही रहा है। इससे कुछ और युवाओं को रोजगार मिल जाता है। अभी कोरोना संकट है लेकिन जून के महीने में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं तो 6-7 युवाओं को काम मिल जाता है।

3 साल से अर्जुन हुनर का यह काम कर रहे हैं। अर्जुन को बचपन से ही पेंटिंग का शौक था और उन्होंने कुछ काम सीखा भी। स्प्रे पेंट से उनके सामान की खूबसूरती बढ़ जाती है। हैंडीक्राफ्ट की चीजें वह अपने दिमाग से बनाते हैं।

अर्जुन को पहले एक आइटम बनाने में हफ्ते लग जाते थे पर अब रोज 8-10 पीस बना लेते हैं। वह कहते हैं कि हमारे पास 24 घंटे होते हैं, तो यह हम पर होता है कि उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। जितना हाथ सेट होगा, हम उतना ही कमाएंगे। मैं रात में 11 बजे तक काम करता हूं।

वह बताते हैं कि पुरानी आलमारियां जैसी चीजें भी ठीक करते हैं। इस तरह से पेंटिंग से वह करीब 25 हजार रुपये हर महीने कमा लेते हैं। अब हैंडीक्राफ्ट के सामानों को ऑनलाइन बेचने की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण हो गया है, जल्द ही देशभर के लोगों को मेरे सामान मिलने लगेंगे।

अभी उत्तराखंड में 4-5 स्टॉल लगा रहे हैं। उनके पास मौजूद बर्ड हाउस की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 800 तक है। ट्री हाउस ज्यादा समय लेते हैं और उसकी कीमत 250 से लेकर 2500 रुपये तक होती है। इसमें वह पहले प्लाई लगाए थे लेकिन वह जल्दी खराब होते थे तो बाद में लकड़ी इस्तेमाल की जो अब 8-10 साल तक चल सकते हैं। इससे ग्राहक भी खुश हैं और वह भी।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this