Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून हंस फाउंडेशन की एक और मदद, सरकारी अस्पताल मसूरी को सौंपी एंबुलेंस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

हंस फाउंडेशन की एक और मदद, सरकारी अस्पताल मसूरी को सौंपी एंबुलेंस

कोरोना संक्रमण काल के दौरान बीते 3 महीने से ज्यादा समय से उत्तराखंड का सबसे बड़ा दानदाता समूह हंस फाउंडेशन बेसहारा, गरीबों की मदद कर रहा है। अब फाउंडेशन की ओर से एक और पहल की गई है। कोरोना के इलाज को लेकर एंबुलेंस की कमी न हो इसके लिए फाउंडेशन ने सरकारी अस्पताल मसूरी को एंबुलेंस सौंपी है।

हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला एवं भोले जी महाराज ने मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोरोना संकट में मसूरी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला को विधायक गणेश जोशी की उपस्थिति में एंबुलेंस की चाबी सौंपी। माताश्री मंगला के कहा कि आज पूरा देश कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहा है। लाखों लोगों को इसके चलते कई संकटों से लड़ना पड़ रहा हैं। ऐसे में यह एंबुलेंस उनके जल्द अस्पताल पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी।

आपको बता दें कि देश को कोरोना महामारी से जल्द से जल्द उबारने के लिए हंस फाउंडेशन उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहा है जिसमें खाद्य सामग्री, मास्क, सैनेटाइजर, मेडिकल उपकरण सहित अन्य जरूरी सामान भी प्रदान किए जा रहे हैं। इस संकट के समय में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, जिसके लिए हंस फाउंडेशन मदद कर रहा है।

 

माताश्री मंगला जी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए आगे भी हंस फाउंडेशन की सेवाएं विभिन्न योजनाओं के तहत जारी रहेंगी। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने माता मंगला जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हंस फाउंडेशन द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे है। मसूरी अस्पताल के लिए एंबुलेंस प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकारते हुए मसूरी अस्पताल के लिए एंबुलेंस की चाबी सीएमओ को दी गई है।

उन्होंने मसूरी की जनता की ओर से हंस फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। मसूरी विधायक ने आगे बताया कि हमने माताश्री मंगला जी से मसूरी अस्पताल के लिए एक और बहुआयामी वाहन/ एंबुलेंस का अनुरोध किया है, जो शीघ्र ही हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले फाउंडेशन करोड़ों रुपये का आर्थिक योगदान पीएम और सीएम राहत कोष में कर चुका है। इसके साथ ही लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही प्रदेश ही नहीं, देश के अलग-अलग शहरों में लोगों को राहत एवं मदद पहुंचाई गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...