यूपी में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करेगा हंस फाउंडेशन, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले माताश्री मंगला और भोले जी महाराज

यूपी में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करेगा हंस फाउंडेशन, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले माताश्री मंगला और भोले जी महाराज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर में हंस फाउंडेशन द्वारा की जा रही समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सेवा का वास्तविक मार्ग है, जिसे माताश्री मंगला और भोले जी महाराज विस्तार दे रहे हैं।

देश के सबसे बड़े दानदाता संगठनों में शुमार हंस फाउंडेशन के संस्थापक एवं संरक्षक माताश्री मंगला और भोलेजी महाराज ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किए जा रहे सामाजिक कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। माताश्री मंगला और भोले जी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, पेयजल जैसी सेवाओं के विस्तार में सहयोग करने पर विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

 

माताश्री मंगला और भोले जी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान बद्रीनाथ एवं बाबा केदारनाथ का काष्ठ कला से निर्मित मंदिर भेंट किया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने माताश्री मंगला और भोले जी महाराज को रामायण, हनुमान चालीसा और अयोध्या के ‘प्रसाद’ के रूप में एक सिक्का भेंट किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर में हंस फाउंडेशन द्वारा की जा रही समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सेवा का वास्तविक मार्ग है, जिसे माताश्री मंगला और भोले जी महाराज विस्तार दे रहे हैं। यह निश्चित तौर पर हमारी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं का मार्गदर्शन है, जिनका अनुसरण करते हुए हम सब सेवा के पथ पर चलते हुए गरीब,निर्धन और सामाज की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों के जीवन में रोशनी ला सकते हैं।

उन्होंने माताश्री मंगला और भोले जी महाराज को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में हंस फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले परोपकार के काम में उनकी सरकार हमेशा साथ खड़ी है। इस अवसर पर, माताश्री मंगला ने देश के 28 राज्यों में हंस फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हम निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर कृषि, जल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य में सेवाओं का विस्तार किया जाना है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन हमें प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this