Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के दौरान पांच स्थानों में मिलेगी हेल्थ एटीएम की सुविधा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दौरान पांच स्थानों में मिलेगी हेल्थ एटीएम की सुविधा

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 4 हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी है। अवशेष एक स्थान पर शीघ्र ही हेल्थ एटीएम की स्थापना की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएच मर्तोलिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 हेल्थ ए.टी.एम. की स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से प्रा.स्वा.के.गुप्तकाशी, प्रा.स्वा.के. फाटा, प्रा.स्वा.के. गौरीकुण्ड व माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में हैल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि शेष 1 हेल्थ एटीएम की स्थापना श्री केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग पर एमआरपी बेस कैम्प में की जानी है जिसकी शीघ्र ही स्थापना कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर, शुगर, वनज, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि की जांच की जाएगी। बताया कि इन पांचो हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉप का प्रा.स्वा.के. गुप्तकाशी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...