मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का यदि किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक डॉक्टरों की तैनाती की गई है जिनके द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि 24 मई 2022 को 522 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया जिसमें 360 पुरुष तथा 162 महिलाएं शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी के माध्यम से 34471 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 25240 पुरुष तथा 9231 महिला शामिल हैं तथा आज 100 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 510 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि आज 4 यात्रियों की मृत्यु हुई है जिसमें रविन्द्र नाथ मिश्रा, उम्र 56 वर्ष प्रताप नगर उत्तर प्रदेश, अनिता राय सिन्धे, उम्र 65 वर्ष ग्राम भागला जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र, मानकुंवर नागर, उम्र 60 वर्ष मध्यप्रदेश तथा लता कमावत, उम्र 56 वर्ष थाना नथवाड़ा राजस्थान की मृत्यु हुई है। अब तक कुल 34 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।


Leave a comment