Home उत्तराखंड न्यूज़ कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थय विभाग की तैयारी
उत्तराखंड न्यूज़

कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थय विभाग की तैयारी

इसमें तीन तरह के पैकेट ग्रीन, येलो और रेड बनाए गए हैं जिसमें से ग्रीन पैकेट 0 से 1 साल के बच्चों के लिए, यलो पैकेट 1 से 10 साल के बच्चों के लिए और 10 साल से 18 साल के बच्चों के लिए रेड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं.

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को बचाने के लिए कमर कस ली है मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभू कुमार झा ने बताते हैं कि पूरी स्टेट के लिए एक प्रोग्राम तैयार किया गया है जिसके तहत संक्रमण की तीसरी लहर आने से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

इसमें तीन तरह के पैकेट ग्रीन, येलो और रेड बनाए गए हैं जिसमें से ग्रीन पैकेट 0 से 1 साल के बच्चों के लिए, यलो पैकेट 1 से 10 साल के बच्चों के लिए और 10 साल से 18 साल के बच्चों के लिए रेड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं. इन पैकेटों को बनाने के लिए डॉक्टरों के पैनल की देख रेख में हो रहा हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को तेजी से करने के लिए डॉक्टरों को ट्रेंड भी किया जा चुका है और साथ ही नर्स और आशाओं को भी ट्रेनिंग दी गई है, जिसमें उन्हें बताया गया हैं कि किस दवा को किस मात्रा में और कैसे बच्चों को देना है और साथ ही इसकी जानकारी बच्चों के माता पिता को कैसे देनी ये भी बताया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना की पहली लहर में 0 से 9 साल के बच्चों में 2.1 प्रतिशत बच्चे संक्रमित पाए गए। जबकि 10 से 19 साल के बच्चों में 8.4 बच्चे संक्रमित हुए। वहीं बात करें दूसरी लहर की तो 0 से 9 साल के बच्चों में 1.7 प्रतिशत और 10 से 19 साल के बच्चों में 7.6 प्रतिशत बच्चे ही संक्रमित पाए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...