मौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट को लेकर सूचना जारी की है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने वीडियो जारी करते हुए सूचना दी है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है वहीं इन्हीं जिलों में कुछ-कुछ क्षेत्रों में अति तीव्र बारिश भी हो सकती है।
विक्रम सिंह ने बताया कि जो लोग इन क्षेत्रों में रहते हैं वह सावधानी बरतें क्योंकि कहीं-कहीं पर जो भूस्खलन वाले जोन हैं वहां पर भूस्खलन हो सकता है और नदियों, नालों में उफान भी आ सकता है।
वहीं दूसरे जिलों की बात करें तो दूसरे जिलों में कल से बारिश कम रहेगी और 23 तारीख तक सभी जिलों में बारिश लाइट टू मॉडरेट रहेगी।
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 24 और 25 तारीख में एक बार फिर तेज बारिश का अनुमान है जिसमें उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन में कुछ जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।


Leave a comment