Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर, गौचर के लिए हेली सेवा शुरू, हल्द्वानी-अल्मोड़ा-धारचूला अगला पड़ाव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर, गौचर के लिए हेली सेवा शुरू, हल्द्वानी-अल्मोड़ा-धारचूला अगला पड़ाव

देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आरसीएस उड़ान योजना के तहत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया। यह सेवा पवन हंस लिमिटेड संचालित करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत जो हेली सेवाएं चलाई जा रही हैं, स्थानीय लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। यह खुशी की बात कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना से देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है। हिंडन, गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किए गए हैं। क्षेत्रीय संपर्क योजना में देहरादून को पंतनगर, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़ और गौचर से जोड़ा गया है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया कि हल्द्वानी-अल्मोड़ा-धारचूला के लिए भी मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सेवा शुरू की जानी है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर गुप्तकाशी एवं बड़कोट में भी हेली सेवाएं शुरू किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर्षिल के लिए भी हेली सेवा शुरू हो, इससे गंगोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। हर्षिल का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानक जटिल हैं। उन्होंने उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों में परिवर्तन के लिए अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि इससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने उड़ान योजना के तहत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उड़ान सेवा के तहत जिन नए रूटों के लिए हेली सेवा शुरू करने का सुझाव दिया है, उस पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक की जाएगी और कोई निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों के बारे अधिकारियों के साथ चर्चा कर नियमानुसार उचित समाधान किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...