Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहाँ ढाई साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार,झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

यहाँ ढाई साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार,झाड़ियों में मिला शव

श्रीनगर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से गुलदार मां के सामने ही तीन वर्षीय बच्चे को शुक्रवार रात पौने नौ बजे के करीब उठा कर ले गया था। जिसका शव शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों में मिला।

वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार ने बच्चे को उठा लिया।

बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रुप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपडी में रह रहा था।

उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बालक सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां श्रीनगर पहुंचा था। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन व दाल बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की माँ भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे लगा दिए गए है

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...