Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां बस के अंदर घुसा बोल्डर, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां बस के अंदर घुसा बोल्डर, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान

केदारनाथ हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरकर सीधे बस के अंदर जा घुसा। जिससे दो लोग घायल हो गए। उसी बीच चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर ले आया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

बरसात होते ही यात्रा मार्गो न सफर करना डेन्जर ही जाता है। केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग को जा रही बस संख्या UK 13 PA 0639 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर के सामने वाले शीशे से बस के अंदर आये पत्थर से दो लोग आकाश मलिक पुत्र महेश मलिक निवासी सिटी झांसी उत्तर प्रदेश (उम्र 26 वर्ष) व अमर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गढ़ी मनियावाला तहसील धामपुर जिला बिजनौर (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया गया।

इस वाहन के चालक द अनिल प्रसाद निवासी पुनाड़ रुद्रप्रयाग ने जब कि पहाड़ी से और पत्थर भी गिर रहे थे और बड़ा हादसा हो सकता था, सूझबूझ परिचय देते हुए कुछ पलों के भीतर ही बस को तुरन्त बैक कर पीछे सुरक्षित स्थान पर लाकर रोका दिया। इस घटना के दौरान बस में बैठे अन्य यात्रियों डर के मारे चिल्लाने लग गए। बाद मे सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...